04 May 2024, 03:07:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लापता युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी, चारपाई पर लाश रख पहुंचे SP ऑफिस, जमकर काटा बवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 23 2024 2:22PM | Updated Date: Apr 23 2024 2:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मध्य प्रदेश के दतिया में लापता युवक का शव मिलने से हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने शव को एसपी ऑफिस ले गए। उन्होंने युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। वह उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने पहुंचकर गुस्साए परिजनों को समझाया। पुलिस के काफी समझाने के बाद जाम खुल सका। युवक रविवार से लापता था। उसे रात भर तलाशा गया।

युवक का शव बीएस स्टेंड पर मिला था। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसके बाद परिजन युवक के शव को एसपी ऑफिस लेकर पहुंच गए। वह युवक को हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने बामुश्किल उन्हें समझाकर वहां से हटाया।

मामला दतिया के बस स्टेंड का है। भांडेर रोड निवासी सतीश अहिरवार का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। सतीश के परिजन ने बताया कि वह रविवार से गायब था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया तो उसे खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला। सोमवार की सुबह सतीश का शव बीएस स्टेंड पर मिला। शव मिलने की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद अचानक परिजन कुछ लोगों पर सतीश की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। वह नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग करने लगे। सुबह से शाम तक पुलिस और मृतक के परिजनों के बीच बहसबाजी चलती रही, शाम तक कोई नतीजा नहीं निकला। गुस्साए परिजन युवक के शव को चारपाई पर रखकर एसपी ऑफिस लेकर पहुंच गए। उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »