01 May 2024, 05:27:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमेठी में कांग्रेस को एक और झटका, BJP में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 18 2024 3:30PM | Updated Date: Apr 18 2024 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दीदी स्मृति ईरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल किया। अभी हाल ही में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रहे राजेश्वर प्रताप सिंह उर्फ ननके सिंह ने भी कांग्रेस छोड़कर स्मृति के सामने भाजपा में शामिल हुए थे। अमेठी के चुनावी रण में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ भाजपा संगठन भी पूरी ताकत से लगा हुआ है। वहीं, कांग्रेस-सपा गठबंधन ने अब तक अमेठी में अपने उम्मीदवार की घोषणा तक नहीं की है।

चुनाव प्रचार में पीछे चल रही कांग्रेस के पुराने साथी भी अब उसका साथ छोड़कर भाजपा के पाले में जा खड़े हो रहे हैं। इससे कांग्रेस की चुनौती अमेठी में आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली है। जगदीशपुर विधान सभा क्षेत्र के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सह समन्वयक बनाया था। लेकिन, उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विकास ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि स्मृति ईरानी की अगुवाई में अमेठी हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »