30 Apr 2024, 00:26:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मेरठ के सिपाहियों ने युवक को चारबाग से किया अगवा, पिटाई कर काटे सिर के बाल, FIR दर्ज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2024 3:43PM | Updated Date: Apr 16 2024 3:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग में दो सिपाहियों द्वारा एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मामूली बात पर सिपाहियों ने युवक को ना सिर्फ जमकर पीटा बल्कि उसके सिर के बाल भी काट दिए। मामला संज्ञान में आने के बाद आरोपी सिपाहियों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों को गिरफ्तार कर जांच रिपोर्ट संबंधित थाने को भेज दी गई है। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाहियों में एक नाम विशाल चौहान है, वहीं दूसरे का नाम विशांत राणा है। दोनों मेरठ में तैनात हैं। बीते दिन विशाल और विशांत आयोजित खेल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। यहां चारबाग पुल के पास फैज नाम के युवक से उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों सिपाही फैज को बाइक से 35वीं वाहिनी पीएसी उठा ले गए और वहां उसकी जमकर पिटाई की। 

आरोप है कि उन्होंने पिटाई के बाद फैज को छत से फेंकने की धमकी भी दी। उसके सिर के बाल तक काट दिए। मौके पर पहुंची बहनों ने जब हंगामा किया तब फैज को छोड़ा गया। फैज को लेकर घरवाले महानगर पुलिस थाने पहुंचे, जहां पीड़ित की तहरीर पर आरोपी सिपाहियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। 

एफआईआर दर्ज करने के बाद लखनऊ पुलिस ने मेरठ में तैनात सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, विभागीय कार्रवाई के लिए पीएसी अधिकारियों ने मेरठ पुलिस को रिपोर्ट भेज दी है। पीड़ित फैज के मुताबिक, सिर्फ कंधा छू जाने से सिपाही नाराज हो गए थे। कहासुनी के बाद मारपीट करने लगे। जबरन अपने साथ ले गए और पीएसी बैरक में बेरहमी से पिटाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी सिपाहियों के साथ 10-15 अज्ञात लोगों पर भी महानगर थाने में FIR दर्ज की गई है।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »