28 Mar 2024, 17:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कुएं में बैठा था तेंदुए का शावक, दहाड़ सुनकर किसान की बंध गई घिग्गी, साढ़े 4 घंटे चला रेस्क्यू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2023 2:59PM | Updated Date: Feb 6 2023 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक किसान के खेत में बने कुएं के अंदर तेंदुए का शावक मिलने से हडक़ंप मच गया। किसान ने कुएं से पानी निकालने के लिए बाल्टी डाली तो उसे तेंदुए के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। भयभीत किसान ने कुएं में झांककर देखा तो उसे मोटर के पास तेंदुए का शावक बैठा नजर आया। इसके बाद किसान भागते हुए अपने घर आया और वन विभाग को सारी जानकारी दी। वन विभाग की टीम कड़ी मशक्कत के बाद शावक का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला, तब किसान ने राहत की सांस ली।

पूरा मामला दक्षिण वन मंडल के सौंसर वन परिक्षेत्र के खैरीपंथा बीट का है। जाखीवाड़ा गांव के किसान मोरेश्वर नागदवने रविवार को अपने खेत गया हुआ था। जैसे ही उसने पानी निकालने के लिए कुएं में बाल्टी डाली तो तेंदुए का शावक गुर्राने लगा। किसान ने आवाज सुनी तो उसकी घिग्गी बंध गई। हिम्मत कर उसने कुएं के अंदर झांका तो तेंदुए का शावक नजर आया। वन अधिकारी एनबीटी को बताया कि उन्हें किसान से कुएं में तेंदुए के शावक होने की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह झाड़ियों में छिपकर बैठा हुआ था। इसके चलते रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। बाद में पेंच नेशनल पार्क की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

पेंच नेशनल पार्क की विशेष रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद रस्सी के सहारे ग्रामीणों की मदद से शावक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इस कार्रवाई में वन विभाग की टीम को लगभग साढ़े 4 घंटे लग गए। इसके बाद शावक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके शरीर पर किसी चोट के निशान नहीं थे। जिस क्षेत्र में तेंदुए का शावक कुएं में गिरा, वह परिक्षेत्र से लगा हुआ है। आशंका है कि शावक रात के अंधेरे में कुएं में गिर गया होगा। हालांकि कुएं में तेंदुए के गिरने के बाद उसे ज्यादा चोट नहीं लगी। वन विभाग अब उसके परिवार को ढूढ रहा है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »