29 Mar 2024, 18:48:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कोविड में माता-पिता को खो चुके बच्चों के साथ शिवराज ने मनाई राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2022 4:11PM | Updated Date: Aug 12 2022 4:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उन बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया, जिन्होंने कोविड में अपने माता-पिता को खो दिया था। चौहान ने 'शिवराज मामा के घर राखी' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इसके पहले उन्होंने इन्हीं बच्चों के साथ दीपावली मनाई थी। आज रक्षाबंधन भी मना रहे हैं। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए ये भी कहा कि वे बच्चे कभी अकेले नहीं हो सकते, सब उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि आज इन बच्चों के माता-पिता भले इस दुनिया में नहीं हों, लेकिन उनके सपनों को पूरा करना ही है।
 
बच्चे उनके सपनों को पूरा करें, हर कदम सरकार साथ देगी। उन्होंने कहा कि कई महापुरुषों ने बचपन में अपने माता-पिता को खो दिया, लेकिन फिर जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना करते हुए सफलता प्राप्त कर दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने बच्चों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की भी अपील की। आज के इस कार्यक्रम में बच्चे दीपावली पर संपन्न कार्यक्रम की फोटो प्रदर्शनी देख प्रसन्न हो गए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी स्मृतियां भी साझा कीं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »