29 Mar 2024, 14:41:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्यपाल ने हरियाणा के लिये दो ट्रक हाईजीन किट रवाना कीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2022 4:01PM | Updated Date: Jan 17 2022 4:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सोमवार को कोरोना बचाव के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा तैयार 4000 हाईजीन किट के दो ट्रकों को राज्य के 22 जिलों के लिए रवाना किया जिनमें साबुन, तेल, टूथपेस्ट, टूथब्रश, नेपकिन आदि सफाई से सम्बन्धित सामग्री हैं। दत्तात्रेय ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी और सफाई रखना बेहद महत्वपूर्ण है। इन तीनों विषयों पर ध्यान देकर कोरोना से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ये सभी किटें जिलों में निर्धनतम व्यक्ति तक पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसायटी के कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 के दौरान जनता के बीच में रहकर सराहनीय कार्य किया है। कोविड-19 की तीसरी लहर से बचाव के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी के 6000 स्वयंसेवक जागरूकता और टीकाकरण के लिए काम कर रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »