29 Mar 2024, 12:03:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मिराज विमान का टायर चोरी होने के 5 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 3 2021 3:36PM | Updated Date: Dec 3 2021 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन भेजे जा रहे लड़ाकू विमान मिराज के टायरों में से एक टायर चोरी होने की सनसनीखेज घटना के पांच दिन बीत गए हैं और पुलिस अभी तक खाली हाथ है।
 
गुरुवार को मीडिया की सुर्खियों में आये इस मामले में 27 नवंबर को देर रात लखनऊ के शहीद पथ पर चौंका देने वाली यह वारदात हुयी थी। इसमें एक ट्रक से जोधपुर भेजे जा रहे मिराज के टायरों में से एक टायर चोरों ने चलते वाहन से चुरा लिया था। ट्रक चालक ने पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल करके पुलिस को घटना की जानकारी भी दी मगर, पुलिस अभी तक आशियाना थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर देने की ही बात कह पा रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »