29 Mar 2024, 13:45:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा अब तक का करियर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 30 2023 3:32PM | Updated Date: Jan 30 2023 3:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मुरली विजय ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।  उन्होंने ट्विटर पर पर एक लेटर शेयर करते हुए रिटायरमेंट की घोषणा की।  उन्होंने लेटर में अपने फैंस और टीम इंडिया को शुक्रिया भी कहा है।  विजय को भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलने का ज्यादा मौका नहीं मिला।  लेकिन उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट के 61 मैच खेले।  इस दौरान 12 शतक भी लगाए।  विजय के नाम एक खास टेस्ट रिकॉर्ड दर्ज है।  उन्होंने भारत के लिए खेलते हुए टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी निभाई है। दरअसल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फरवरी-मार्च 2013 में टेस्ट सीरीज खेली गई।  इस सीरीज का दूसरा मैच 2 मार्च से हैदराबाद में खेला गया।  इसमें ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट के नुकसान के साथ 237 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी।  इसके जवाब में टीम इंडिया के लिए मुरली विजय और वीरेंद्र सहवाग ओपनिंग करने पहुंचे।  

सहवाग महज 6 रन बनाकर आउट हो गए।  सहवाग के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा बैटिंग करने पहुंचे।  पुजारा और विजय के बीच ऐतिहासिक साझेदारी हुई।  इन दोनों ने 370 रन बनाए।  यह भारत के लिए दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी टेस्ट साझेदारी रही।  विजय हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 361 गेंदों का सामना करते हुए 167 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने कुल 473 मिनटों तक बैटिंग की।  अगर इसे घंटो में तब्दील किया जाए तो यह करीब 8 घंटे होंगे।  दूसरी ओर पुजारा ने दोहरा शतक जड़ा।  उन्होंने 204 रन बनाए।  भारत ने पहली पारी में कुल 503 रन बनाए।  ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 131 रन बनाकर आउट हो गए।  इस तरह भारत ने पारी और 135 रनों से यह मैच जीत लिया।  इस मुकाबले में पुजारा और विजय की पारी यादगार रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »