29 Mar 2024, 15:11:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'बजट 2023 दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय', सीएम केजरीवाल बोले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2023 3:30PM | Updated Date: Feb 1 2023 3:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने बजट-2023 (Budget 2023) पर निराशा जताई। केजरीवाल ने एक के बाद एक ट्वीट कर मोदी सरकार को आड़े हाथों ​लिया। उन्होंने इस बजट में दिल्ली वालों के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया।

केंद्रीय बजट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने कहा, "इस बजट से उल्टे महंगाई और बढ़ेगी। साथ ही इसमें बेरोज़गारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं है। मोदी सरकार ने शिक्षा बजट घटाकर 2।64 % से 2।5 % कर दिया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है।"

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली वालों ने पिछले साल 1।75 लाख करोड़ से ज़्यादा इनकम टैक्स दिया। उसमें से मात्र 325 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए दिये। ये तो दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय है।"

केंद्रीय बजट को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा। संजय सिंह ने ट्वीट किया— 

अदाणी बचाओ बजट आया!

किसान, जवान, नौजवान।

इस बजट में किसी के लिए नहीं कोई प्रावधान,

अमृतकाल में अमृत के लिए तरस रहा है आम इंसान,

पूंजीपतियों की लूट हुई है आसान!

◾किसान को दोगुना MSP, खाद पर सब्सिडी?

◾2 करोड़ नौकरियों की गारंटी?

◾रक्षा?

◾शिक्षा?

◾स्वास्थ्य?

कहां हैं।।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »