29 Apr 2024, 21:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

दिल्ली शराब नीति केस में ED ने की बड़ी कार्रवाई, CM केजरीवाल को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2024 9:27PM | Updated Date: Mar 21 2024 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। ED ने दिल्ली शराब नीति मामले में दिल्ली के CM केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम CM केजरीवाल के निवास पर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। ED ने 2 घंटे तक पूछताछ के बाद रात 9 बजे यह बड़ी कार्रवाई की। CM आवास के आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ED टीम के साथ दिल्ली पुलिस के DCP लेवल के अफसर मौजूद हैं। इधर, केजरीवाल की लीगल टीम ने SC में भी अपील की है। 

दिल्‍ली के सीएम केजरीवाल को शराब नीति मामले में HC में गिरफ्तारी से राहत नहीं मिलने के बाद ED की टीम उनके निवास स्‍थान पर 10वां समन देने के लिए पहुंची।  ED अपने साथ सर्च वारंट भी लाई  है। मामले के देखते हुए CM आवास के आसपास मजबूत सुरक्षा व्यवस्था की गई है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »