29 Apr 2024, 20:03:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

BJP ने यूपी-बिहार के MLC चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, इन बड़े नेताओं के कटे टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2024 6:04PM | Updated Date: Mar 9 2024 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। साथ ही झारखंड में राज्यसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों की भी घोषणा की है। राज्यसभा सीट से डॉ। प्रदीप वर्मा के नाम पर मुहर लगाया गया है। आपको बता दें कि बिहार में 11 सीटों के लिए विधान परिषद का चुनाव होने वाला है। विधान परिषद के चुनावी रण में पूर्व कैबिनेट मंत्री मंगल पांडे, डॉ। ला मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

वही, इस बार शाहनवाज हुसैन को टिकट नहीं मिला है। वहीं, बीजेपी ने यूपी के लिए सात उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं, जिसमें बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल का नाम है। बिहार में नीतीश कुमार, राबड़ी देवी, शाहनवाज हुसैन और संतोष सुमन समेत 11 एमएलसी का कार्यकाल 6 मई को खत्म हो रहा है।

मोहित शामली जिले का रहने वाला है। वह यूपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके अलावा जिन अन्य नामों की घोषणा की गई है उनमें विजय बहादुर पाठक, डॉक्टर महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं, यूपी में टिकट नहीं पाने वालों में मोहसिन रजा, बुक्कल नवाब, यशवंत सिंह, अशोक धवन के नाम शामिल हैं।  आपको बता दें कि यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 11 मार्च है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »