19 Apr 2024, 06:12:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुलमर्ग में भीषण हिमस्खलन, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 1 2023 3:49PM | Updated Date: Feb 1 2023 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बारामूला। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में ‘गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट' के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बारामूला जिला पुलिस के एक प्रवक्ता ने ट्वीट किया,‘‘' हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ।

बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।'' वहीं घटना से जुड़े एक वीडियो में लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो ‘गाइड' के लापता होने की खबर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »