24 Apr 2024, 02:23:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

तीन दिन से नए संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही : जैन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2022 6:09PM | Updated Date: Jan 16 2022 6:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार रोजाना आने वाले कोरोना के मामलों में कमी आई है।जैन ने रविवार को यहाँ संवाददाताओं से कहा कि दिल्ली में पिछले तीन दिनों से लगातार रोजाना आने वाले कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है। गत 14 जनवरी को दिल्ली में 24,383 मामले दर्ज किए गए थे जबकि 15 जनवरी को 20,178 नए मामले दर्ज किए गए। आज दिल्ली में लगभग 17 हजार नए मामले दर्ज़ किए गए हैं। कोरोना के मामलों में गिरावट का मुख्य कारण वीकेंड कर्फ्यू और मौजूदा कड़े प्रतिबंध है। दिल्ली में मामलों में कमी आ रही है, लेकिन सरकार अभी भी ट्रेंड समझने के लिए कुछ दिन तक कोविड के मामलों पर कड़ी नज़र बनाए हुए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »