29 Mar 2024, 19:53:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भगवान शिव का रूप धारण करेगें अक्षय कुमार, सामने आया फर्स्ट लुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2021 5:53PM | Updated Date: Oct 23 2021 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फिल्‍म एक्टर अक्षय कुमार हर साल कई फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। वह एक ही साल में कई-कई फिल्में पूरी कर लेते हैं और जब वह अगली फिल्म पर काम कर रहे होते हैं तो अमूमन उनकी 2-3 फिल्में बनकर रिलीज के तैयार पड़ी होती हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अब जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म में शिव का किरदार निभाते नजर आएंगे। अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में अभी तक कृष्णा और 'लक्ष्मी' का किरदार निभाते नजर आ चुके हैं। फिल्म 'ओह माय गॉड' (Oh My God) में उन्होंने कृष्ण का किरदार निभाया था और फिर फिल्म 'लक्ष्मी' में उन्होंने लक्ष्मी नाम की ट्रांसजेंडर भूतनी का किरदार निभाया था। अब वह फिल्म 'ओह माय गॉड 2' में वह भगवान शिव का किरदार निभाते दिखाई पड़ेंगे। शिव के अवतार में दिखे अक्षय कुमारफिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। खिलाड़ी कुमार ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर शेयर किए हैं जिसकी पहली स्लाइड में भगवान शिव किसी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में अक्षय कुमार शिव के अवतार में नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी कूल लग रहा है।
 
फिल्म के लोगो पर त्रिशूल का सिंबल बनाया गया है और पंचलाइन में लिखा गया है- रख विश्वास, तू है शिव का दास। एक्टर ने इस लुक को शेयर करते हुए लिखा, 'कर्ता करे न कर सके शिव करे सो होय। OMG2 के लिए आप सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद चाहिए, हमारी एक ईमानदार और शालीन कोशिश समाज के एक महत्वपूर्ण मुद्दे को दिखाने की। आदियोगी की असीम ऊर्जा इस सफर में हमारे साथ बनी रहे।'
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »