17 May 2024, 16:03:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर के राऊ इलाके के कांग्रेस नेता मनोज सुले ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 1 2024 6:03PM | Updated Date: May 1 2024 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। राऊ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता मनोज सूले ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 60 वर्षीय मनोज का शव उनके कोल्ड स्टोरेज में मिला है। अभी तक आत्महत्या के कारण भी स्पष्ट नहीं हुए है। राऊ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राऊ में मनोज सूले भी शामिल हुए थे। सूले ने राहुल गांधी को पीतल की गदा भेंट की थी।

जोन-1 के डीसीपी विनोद कुमार मीना के मुताबिक नयापुरा(राऊ)निवासी मनोज नंदराम सूले का केट रोड़ पर सूले कोल्ड स्टोरेज है।बुधवार सुबह करीब सात बजे घर से निकल गए थे।परिचित उमेश वर्मा की दुकान बाबा कुल्फी पर कुछ देर रुके और दोस्तों से बातचीत भी की। आधा घंटा रुक कर मनोज सीधे कोल्ड स्टोरेज पहुंचे और अपने कैबिन में चले गए। मनोज ने जाते ही रस्सी का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

टीआइ राजपालसिंह राठौर के मुताबिक मनोज की मां ने उन्हें कईं बार काल लगाए लेकिन फोन रिसिव नहीं हुआ। शक होने पर उन्होंने मनोज के बेटे राजेश को कोल्ड स्टोरेज भेजा। मनोज की कार बाहर खड़ी हुई थी।चौकीदार ने कहा वो आते ही कैबिन में चले गए थे। दरवाजा अंदर से बंद था।टीआइ के मुताबिक कैबिन से सुसाइड नोट नहीं मिला है। स्वजन अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »