25 Apr 2024, 02:00:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Health

Health: सर्दियों में फटे lips का करें खास उपाए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2021 5:37PM | Updated Date: Dec 4 2021 5:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्दियों में हमारी त्वचा रूखी होने लगती है। रूखापन हमारे लुक्स को भी खराब कर देता है। सर्दियों में त्वचा में रूखापन आना आम बात है। रूखेपन से परेशान हो चूके लोग न जाने कौन- कौन से तरीके अपनाते है। लेकिन आपको बता दें 50 तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आपकी त्वचा के लिए और हानिकारक हो सकता है। और अगर इन सब चीजों की बात हटा भी दें तो बात आकर रुक जाती है होठों पर। जी हां, लोग भले ही अपनी त्वचा से रूखापन हटाने में कामयाब हो जाएं लेकिन होठों के रूखेपन को दूर करने में शायद ही कामयाब हो पाते हैं। ऐसे में जरुरत है कि अपने होठों का विशेष रूप से ध्यान दें। होठों के रूखेपन से निजात पाने के लिए हमने कुछ घरेलु नुस्खों की लिस्ट तैयार की है, शायद आपको भी इससे कुछ आराम मिल जाए। तो चलिए जानते हैं उन खास नुस्खों के बारे में। 
 
Lemon के रास का उपयोग 
 
निम्बू का रास आपके फटे हुए होठों पर बहुत कारगर साबित होता है। निम्बू के रस में Vitamin- C होता है जो आपकी त्वचा को हील करने में मदद करता है। निम्बू के रस को डायरेक्ट स्किन पर न लगाएं क्यूंकि होठ फटे होने के कारण आपको जलन मच सकती है। इसलिए कोशिश करें की आप निम्बू को एलोवेरा जेल में मिलाकर होठों पर लगाएं। 
 
Milk और Cream का करें उपयोग 
 
दूध और मलाई में नेचुरल स्किन केयर गुण होते हैं।  इनमें नेचुरल moisturising गुण पाएं जाते हैं जो त्वचा को हील करने में मदद करता है। आप दूध या मलाई को डायरेक्ट अपने होठों पर लगा सकते हैं। अगर आप इसको दिन में 3 से 4 बार अप्लाई करते हैं तो आपको इसका असर एक ही दिन में देखने को मिल जाएगा।
 
Homemade Moisturising cream
 
अगर आप घर में ही घरेलु मस्सागिंग क्रीम बनाकर होठों पर लगाएंगे तो आपको बहुत राहत मिल सकती है। घरेलु मसाजिंग क्रीम बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच एवकाडो तेल में एक बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल मिलाना है और फिर इसमें आधा  चम्मच शहद मिलकर अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद आप क्रीम को अपने होठों पर हलके हाथों से लगाएं। आप इस क्रीम को अपने चेहरे पर भी अप्लाई कर सकते हैं। 

Coconut Oil का खास उपयोग 
 
अगर आप नारियल के तेल में हल्का निम्बू का रस, शहद मिला दें और फील उसको अपने होठों पर लगाएं, तो भी आपको रूखेपन से आराम मिल सकता है। नारियल ले तेल में नेचुरल हीलिंग तत्व होते हैं जो आपको रूखेपन से निजात दिलाता है। आप चाहें तो नारियल के तेल को डायरेक्ट भी अप्लाई कर सकते हैं। 
 
Glycerin
 
अगर आपके पास कुछ भी नहीं है तो आप डायरेक्ट Glycerin का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बाजार में Glycerin आराम से मिल जाएगी जिसका उपयोग कर आप अपने होठों को ठीक कर सकते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »