29 Mar 2024, 20:22:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छत्तीसगढ़: कांग्रेस एवं BJP कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के कार्यालयों पर किया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2023 8:44PM | Updated Date: Mar 24 2023 8:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज कांग्रेस एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के कार्यालयों पर हंगामा किया। इस दौरान हुए पथराव में कुछ पुलिसवालों के अलावा दोनो पार्टियों के लोगो को भी चोटे आई है।
 
मिली जानकारी के अनुसार गांधी की सदस्यता रद्द करने की खबर आने के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता राजधानी स्थित भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर के सामने प्रदर्शन किया और वहां बाहर लगे भाजपा नेताओं के पोस्टर पर स्याही फेंक दी। इस दौरान भाजयुमो के कार्यकर्ताओ के साथ उनकी भिडन्त भी हुई।पुलिस ने पहुंचकर दोनो दलों के लोगो को अलग किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »