28 Mar 2024, 14:01:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इंडिया का होगा अपना ChatGPT? IT मंत्री ने किया बड़ा दावा; कुछ सप्ताह में होगा ऐलान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 27 2023 8:30PM | Updated Date: Mar 27 2023 8:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत चैटजीपीटी का अपना ही वर्जन लॉन्च करने जा रहा है। आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव की एक टिप्पणी के बाद यह कयास लग रहे हैं। उनसे पूछा गया था कि क्या भारत के पास चैटजीपीटी का कोई अपना वर्जन होगा? इसके जवाब में अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'कुछ सप्ताह इंतजार करिए। एक बड़ा ऐलान किया जाएगा।' सोमवार को ताज पैलेस होटल में इंडिया ग्लोबल फोरम में बोलते हुए अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत तकनीकी जगत के मामले में एक समृद्ध देश के तौर पर पहचान रखता है।
 
उन्होंने कहा, 'एक समय था, जब भारत तकनीक का उपभोक्ता मात्र था। लेकिन आज ऐसा समय आया है, जब दुनिया के बड़े टेक डिवेलपर्स चाहते हैं कि कोई भारतीय स्टार्टअप या कारोबारी उनके साथ साझेदारी में काम करे।' भारत में तेजी से बढ़ती स्टार्टअप सेक्टर कम्युनिटी को लेकर उन्होंने कहा कि हमें डिप्लोमैट्स को भी इसमें साथ लेना चाहिए, जो पूरी दुनिया में हमारी क्षमता के बारे में बताते हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सिलिकॉन वैली बैंक के डूबने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौर में भी हमने भारतीय स्टार्टअप्स को बचा लिया।
वैष्णव ने कहा कि सिलिकॉन वैली बैंक के संकट में हमने भारतीय स्टार्टअप्स से साफ कहा कि वे जो भी अपनी जमा पूंजी भारतीय बैंकों में जमा करना चाहते हैं, वह कर सकते हैं। यह प्रक्रिया एकदम सहज रूप में हुई और भारत में कोई भी स्टार्टअप इससे प्रभावित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हम अब 6जी टेलिकॉम सर्विस पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 4जी और 5जी के मामले में हमने दुनिया का मुकाबला किया है। अब हम 6जी तकनीक के जरिए लीडरशिप के रोल में नजर आएंगे। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम पहले ही 6जी टेलिकॉम टेक्नोलॉजी के 127 पेटेंट करा चुके हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »