29 Mar 2024, 15:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अब डेल टेक्नोलॉजीज के एंप्लाइज के ऊपर छंटनी की तलवार, इतने हजार लोगों की नौकरी जाने की आशंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2023 4:48PM | Updated Date: Feb 6 2023 4:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छंटनी का साया आईटी सेक्टर पर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है और अब एक और दिग्गज कंपनी के एंप्लाइज को परेशान करने वाली खबर आ गई है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक डेल टेक्नोलॉजीज के कर्मचारियों के ऊपर छंटनी की तलवार लटक रही है- डेल अपनी कुल वैश्निक क्षमता यानी ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 फीसदी हिस्सा कम करने जा रही है।  रॉयटर्स के मुताबिक डेल टेक्नोलॉजीज 6650 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है जो इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का 5 फीसदी हिस्सा होगी। 

लैपटॉप बनाने वाली प्रमुख कंपनियों में से डेल पहली कंपनी है, ​जो इस साल कर्मचारियों की छंटनी करेगा।  ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, को-चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी जेफ क्लार्क ने कहा कि कंपनी बाजार की स्थितियों पर निर्भर है।  भविष्य में कंपनी अपने वर्कफोर्स को घटा सकती है।  क्लार्क ने कर्मचारियों को अपने नोट में लिखा, "हमने पहले भी आर्थिक मंदी का सामना किया है और हम मजबूत बनकर उभरे हैं। " बता दें इससे पहले कंपनी ने कोविड महामारी के दौरान 2020 में छंटनी की घोषणा की थी।  वहीं नंवबंर में एचपी ने ऐलान किया था कि पर्सनल कंप्यूटरों की मांग घट रही है, इस कारण वह अगले तीन वर्षों में 6 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगा। 

डेल से पहले Cisco Systems Inc और इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉरपोरेशन भी 4,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का ऐलान कर चुके हैं।  कंसल्टिंग फर्म चैलेंजर, ग्रे एंड क्रिसमस इंक के अनुसार, टेक्नोलॉजी सेक्टर ने 2022 में 97,171 नौकरियों में कटौती का ऐलान किया है, जो 2021 की तुलना में 649 प्रतिशत ज्यादा है।  बता दें कि अभी हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने 10 हजार कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया था।  वहीं दिग्गज कंपनी गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट 12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के बारे में बता चुकी है।  इसके अलावा, अमेजन ने 18000 और मेटा ने भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों के छंटनी के बारे में जानकारी दी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »