29 Mar 2024, 16:34:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
वृश्चिक ()

दैनिक राशिफल

किसी अपमानजनक घटना से बचकर रहें। अपने पराए के मध्य भेद करना जरूरी होगा।

साप्ताहिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में परेशानी बढ़ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। मान एवं पद प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखें। नीतिगत निर्णयों में विशेष सावधानी रखें। व्यापार- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अनावश्यक विवादों में नहीं उलझें। आत्मविश्वास बनाए रखें। विद्यार्थियों को रोजगार हेतु प्रयत्नशील बने रहना होगा।


उपाय :
गाय को हरा चारा खिलाएं।
शुभ रंग : लाल। शुभांक : 8

साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह मिला-जुला बना हुआ है। शनि की साढ़े साती व  सूर्य का छठे स्थान से गोचर, मानसिक परेशानियां बढ़ेगी। शत्रुओं से सावधान रहें। अनजान व्यक्तियों से दूरी बनाए रखें। विद्यार्थियों को परीक्षा में मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों से सावधानी रखें।


उपाय :
पीपल की पूनम को आरती करें।
शुभ रंग : कत्थई। शुभांक : 7

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी मंगल वर्षारंभ में अपनी उच्च राशि में शुक्र के साथ तृतीय भाव में स्थित है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता देता है। 5 जनवरी को मंगल राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि का होकर चतुर्थ भाव में आ जाएगा, जो कि मित्रों के सहयोग से संपत्ति की खरीद-फरोख्त करा रहा है। राशि में शनि की स्थिति से साढ़े साती का प्रभाव रहेगा। कार्यो के निष्पादन तो ठीक रहेंगे, पर कुछ न कुछ व्यवधान आते रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। लेकिन नवम भाव में वृहस्पति की स्थिति अच्छे परिणाम देगी। शिक्षा में सुखद परिणाम मिलेंगे। एकादश भाव में राहु आय में निरंतरता रखेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

क्या करें
लाल कपड़े में गुड़ बांधकर मंगलवार के दिन दान करें। मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा पढ़ें तथा प्रसाद चढ़ाएं। बुधवार के दिन पालक आदि हरी सब्जी गाय को खिलाएं।

लाल किताब के उपाय
पिता एवं पिता समान पुरुषों के चरण-स्पर्श करके आशीर्वाद लें। माथे पर भभूत न लगायें। रोजगार में तरक्की के लिए हर रोज सूर्य नमस्कार करें। मुफ्त में किसी से कुछ न लें। नीले रंग के कपड़े न पहनें।