29 Mar 2024, 19:18:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
कर्क ((ही,हू,हे,डू,डे,हो,डा,डी,डो))

दैनिक राशिफल

मन में उत्साह नए काम के लिए पे्ररित करेगा। अपनों के द्वारा मिला छलावा उद्वेलित करेगा।

साप्ताहिक राशिफल

मौसमी बीमारियां सप्ताह में परेशान कर सकती है। आहार-विहार पर विशेष ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में मिले-जुले अवसर प्राप्त होंगे। मान-सम्मान के प्रति सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति पर अतिविश्वास नहीं करें। माता-पिता के  स्वास्थ्य को लेकर भी परेशानी रहेगी। अधिकारियों की परेशानी कम होगी।


उपाय : मछलियों को चने खिलाएं।
शुभ रंग : सफेद। शुभांक : 9

साप्ताहिक राशिफल

स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार होगा। खान-पान एवं आहार-विहार में मितव्ययिता रखें। दाम्पत्य जीवन में परस्पर मतभेदों में कमी आएगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक सुख-सुविधा की ओर ध्यान दें। व्यापार-व्यवसाय में मिली-जुली स्थिति प्राप्त होगी। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।


उपाय :
पीपल के वृक्ष का पूजन करें।
शुभ रंग : केसरिया। शुभांक : 8

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा दशम भाव में मेष राशि में है। लग्न में वृहस्पति वक्री होकर अपनी उच्च राशि में बैठा है। मंगल सप्तम भाव में उच्च राशि का होकर बैठा है, लेकिन लग्न पर अपनी नीच राशि को देख रहा है। अत: आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। वृहस्पति लग्न में बैठ कर भाग्य भाव को नवम दृष्टि से देख रहा है। लेकिन केतु की नवम भाव में स्थिति से तरक्की प्रारंभिक कठिनाइयों के बाद ही होनी चाहिए। राहु पूरे वर्ष तृतीय भाव में रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य निष्पादन संतोषप्रद रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उत्तम फल देने वाला रहेगा। उच्च शिक्षा व शोध आदि कार्यो के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जाना पड़ सकता है।

क्या करें
प्रतिदिन रात्रि में एक कप दूध में चुटकी भर हल्दी पाउडर डाल कर दूध का सेवन करें तथा रात्रि में सरसों का तेल हाथों व पैरों के नाखूनों पर लगाएं। वृहस्पतिवार के दिन गाय को तीन केले या बेसन के लड्ड या बेसन का मीठा परांठा खिलाएं।

लाल किताब के उपाय

वाहन सावधानी से चलायें। किसी से ताबीज/भभूत न लें। जीवनसाथी के माता-पिता का उचित मान-सम्मान करें। घर में जले-कटे-फटे कपड़े न रखें।  प्रत्येक मंगलवार को हनुमानजी की पूजा-अर्चना करें एवं मीठा प्रसाद बांटें।