23 Apr 2024, 23:29:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

महिलाओं की नाइटी पर फरमान, दिन में पहनने पर लगी पाबंदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2018 5:23PM | Updated Date: Nov 10 2018 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोदावरी। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले के एक गांव में महिलाओं के नाइटी पहनने को लकेर अजीबोगरीब नियम बनाया गया है। इस गांव में महिलाओं के दिन में नाइटी पहनने पर पांबदी लगाई गई है। अगर कोई महिला नियम का उल्लंघन करती है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा।
 
यह नियम बनाने का फैसला टोकालापल्‍ली गांव के बुजुर्गों ने लिया है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, इस गांव में बुजुर्गों ने तय किया है कि महिलाओं को सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक नाइटी नहीं पहनने चाहिए। अगर कोई नियम का पालन नहीं करता है तो उसपर 2000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 
 
इसके अलावा नियम का पालन करवाने के लिए रणनीति भी बनाई गई है। अगर कोई शख्स किसी महिला के दिन में नाइटी पहनने की जानदारी गांव के बुजर्गों को देगा तो उसे 1 हजार रुपए के इनाम से नवाजा जाएगा। कहा जा रहा है कि जुर्माना से एकत्रित पैसों का इस्तेमाल गांव के विकास के लिए किया जाएगा। गांव की आबादी करीब 36 हजार है। 
 
इस तरह के अजीबोगरीब नियम की खबरें जब सामने आईं तो तहसीलदार सुंदर राजू और पुलिस सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने हालात के जायजा लेने के लिए गांव के दौरा किया। हालांकि, इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि कोई महिला इस तथाकथित नियम का विरोध करने के लिए आगे नहीं आई। 
 
मीडिया से बात करते हुए गांव की एक महिला सरस्वती ने कहा कि महिलाओं पर जुर्माना लगाने का ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है यह सिर्फ अफवाह है। सरस्वती ने कहा, 'गांव में महिलाओं ने दिन में रात के कपड़े न पहनने का फैसला किया और इस बारे बुजर्गों को सूचित किया। यह उस वक्त था जब उन्होंने एक खास समय सीमा तय की। लेकिन महिलाओं से जुर्माना वसूल करने का कोई ऐसा नियम नहीं है। 
 
गांव की एक अन्य महिला कृष्णा कुमारी ने कहा कि वे गांव में सभी महिलाओं द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करने से 'बहुत खुश' हैं। उन्होंने कहा, 'हम सभी ने सामूहिक रूप से इस परंपरा का परंपरा का पालन करने का निर्णय लिया है।'

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »