29 Mar 2024, 07:15:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस लड़की ने 7 साल में की पूरी की 13 साल की पढ़ाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 11:28AM | Updated Date: Jun 26 2019 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। शिमला के कोटखाई की भावना सोकटा ने 27 वर्ष की आयु में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवाया है। उनके नाम तेरह साल की पढ़ाई को मात्र सात साल में पूरा करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने दावा किया कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली छात्रा है। भावना का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भी नामांकित हुआ है।
 
भारत सरकार ने भावना का नाम इंडिया बुक में दर्ज करने के साथ उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र जारी किए हैं। उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से डाक्टरेट की डिग्री करने को आमंत्रित किया है। होम्योपैथिक डॉक्टर भावना ने बीए साइकोलॉजी, एमए क्लीनिकल साइकोलॉजी और एमबीए किया है। इसके अलावा ट्राईकोलॉजी की ट्रेनिंग भी की है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »