18 May 2024, 23:16:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

LG मनोज सिन्हा पहुंचे राम मंदिर, रामलला को दंडवत किया प्रणाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 3 2024 1:52PM | Updated Date: May 3 2024 1:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और गाजीपुर से पूर्व सांसद मनोज सिन्हा शुक्रवार को अयोध्या में भगवान राम और हनुमान के दर्शन करने पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उपराज्यपाल रामलला के दर्शन करने के लिए राम मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला को दंडवत प्रणाम किया। बता दें कि बीते दिनों मनोज सिन्हा गाजीपुर जिले में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग इलाकों का दौरा किया और भाजपा कार्यकर्ताओं और पुराने साथियों संग भेट मुलाकात की थी। बता दें कि कुछ दिन पहले मनोज सिन्हा एक निजी कार्यक्रम में बिहार के बेगूसराय जिले में पहुंचे थे। यहां सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 

बता दें कि इससे पहले ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि भारतीय जनता पार्टी मनोज सिन्हा को एक बार फिर से गाजीपुर से अपना उम्मीदवार बना सकती है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने यहां से पारसनाथ राय को अपना उम्मीदवार बनाया जो कि बतौर पेशे से एक शिक्षक हैं। बता दें कि समाजवादी पार्टी ने यहा से अफजाल अंसारी को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि पारसनाथ राय मनोज सिन्हा के करीबी माने जाते हैं। साथ ही उनका संबंध आरएसएस से है। अबतक मनोज सिन्हा के सभी चुनावों में पारसनाथ राय संचालक की भूमिका निभाते रहे हैं। 

बता दें कि पारसनाथ राय जखनिया विधानसबा क्षेत्र के मनिहारी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिखड़ी गांव के निवासी हैं। उन्होंने मास्टर्स की पढ़ाई काशी हिंदू विश्वविद्यालय से की है। साथ ही गाजीपुर के पीजी कॉलेज से उन्होंने बीएड की शिक्षा प्राप्त की है। बता दें कि अपने छात्र जीवन में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़े रहे और लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे हैं। बता दें कि पारसनाथ राय शबरी महिला महाविद्यालय सिखड़ी, पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज व विद्यार भारती विद्यालय के प्रबंधक हैं। इनके बेटे आशुतोष राय भाजयुमों के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »