19 May 2024, 02:08:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में त्रिपुरा में चार बच्चों सहित 11 बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2024 3:38PM | Updated Date: May 5 2024 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। वैध दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करने के आरोप में चार बच्चों सहित ग्यारह बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। सभी को त्रिपुरा के धलाई जिले के एक दूरदराज के सीमावर्ती गांव से पकड़ा गया है। बांग्लादेशी नागरिक धलाई जिले के गंडाचेर्रा उपमंडल से होकर अपने घर (बांग्लादेश) जा रहे थे। 

दरअसल, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गंडाचेरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी (ओसी) पलाह दत्ता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने शनिवार को धलाई जिले के सीमावर्ती गांव मचकुमिर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 11 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। 

ओसी ने कहा कि 'हमने भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक लगभग एक महीने पहले गंदाचेरा क्षेत्र में सीमा पार करने के बाद बेंगलुरु गए थे। प्रभारी अधिकारी ने आगे कहा कि 'हमने सियालदह से अंबासा तक के ट्रेन टिकट जब्त किए हैं, जिससे पता चलता है कि वे बेंगलुरु से कोलकाता होते हुए लौट रहे थे।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »