03 May 2024, 21:19:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंडोखर धाम में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग, हनुमान जयंती महोत्सव के पहले बड़ा हादसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2024 6:12PM | Updated Date: Apr 22 2024 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दतिया। दतिया के पंडोखर धाम में दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगने से संतों के लिए बनी कुटीर पूरी तरह जल गई। दमकल की गाड़ियों के समय पर नहीं पहुंचने से कुटीर में एसी सहित रखा हुआ कीमती सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है।

पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण महाराज ने इस आगजनी को लेकर कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप भी लगाए हैं। महाराज ने बताया कि बाहर के दो लड़के आए और आग लगा कर भाग गए। महाराज ने बताया कि मंगलवार से 8 मई तक धाम महोत्सव शुरू होने वाला था जिसमें श्रीराम महायज्ञ और विशाल मेले का भव्य आयोजन किया जाना था। श्रीराम महायज्ञ एवं विशाल मेले में देश- विदेश से बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन होने वाला था। महाराज ने कार्यक्रम को लेकर प्रसाशन से मदद मांगी है। बता दें बागेश्वर धाम की तरह ही पंडोखर धाम में महंत गुरुशरण महाराज दरबार लगाते हैं। इनके भी खूब वीडियो वायरल होते हैं। पंडोखर धाम सरकार के लाखों भक्त हैं जिनका पंडोखर धाम में आना लगा रहता है

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »