04 May 2024, 03:44:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

लातेहार में ट्रिपल मर्डर, सनकी युवक ने पिता को कुल्हाड़ी से काटा, चाची-भाभी की भी ली जान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2024 5:41PM | Updated Date: Apr 22 2024 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

झारखंड के लातेहार में ट्रिपल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई है। यहां मामूली विवाद में एक सनकी युवक ने अपने पिता समेत परिवार के 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना में दो लोग बुरी तरह घायल है। मृतकों में दो महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी से ताबरतोड़ हमला कर अपने पिता, चचेरी भाभी और परिवार की ही एक अन्य महिला पर हमला कर दिया और उसकी जान ले ली। वहीं बीच बचाव करने आए परिवार के दो अन्य सदस्यों को भी जख्मी कर दिया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
 
ट्रिपल मर्डर की यह खौफनाक घटना लातेहार जिला के गारू थाना क्षेत्र के डबरी गांव की है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डबरी गांव के रहने वाले रंजन उरांव नामक युवक ने रविवार की देर रात मामूली पारिवारिक कलह के बाद हैवानियत की सारी सीमाओं को लांघते हुए घर में रखे धारदार कुल्हाड़ी से परिवार के लोगों पर हमला कर दिया।
 
आरोपी ने अपने पिता सूरज उरांव, चचेरी भाभी अनुपमा देवी और चाची मंसूरिया देवी पर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। सनकी रंजन से लोगों को बचाने आए परिवार के ही दो सदस्य अमलेश उरांव और हीरामणि देवी को रंजन ने घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त आरोपी युवक रंजन उरांव शराब के नशे में धुत था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »