19 Apr 2024, 06:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी छठ पर्व पर वाराणसी से को ढाई हजार करोड़ के 'उपहार' देकर दिल्ली रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 9:56PM | Updated Date: Nov 12 2018 9:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वारणसी में सोमवार को छठ पर्व पर करीब ढ़ाई हजार करोड़ रुपए लागत की विकास परियोजनाओं का 'उपहार' देने के बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली रवाना हो गए। अधिकारिक सू्त्रों ने यहां बताया कि बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उनका विशेष विमान शाम करीब सवा छह बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ0 महेंद्र नाथ पांडेय ने उन्हें विदायी दी। मोदी 15वें दौरे पर अपराह्न करीब पौने तीन बजे बाबतपुर हवाई अड्डा पहुंचे थे।

इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से रामनगर स्थित नवनिर्मित देश के प्रथम मल्टी मॉडल मोडल टर्मिनल (बंदरगाह) पहुंचे और मां गंगा को प्रणाम कर महत्वाकांक्षी जल कार्गों का स्वागत करने के बाद जल मार्ग सेवा के लिए मल्टी टर्मिनल का लोकार्पण किया। इसके बाद वह हरहुआ (बाबतपुर के पास) क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में आयोजित समारोह स्थल पहुंचे जहां, विकास कार्यों से जुड़ी एक प्रदर्शनी और बाबतपुर-वाराणसी मार्ग चौड़ीकरण, रामनगर हेलीपैड, नमामि गंगे से जुड़ी कई परियोजाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने यहां विशाल जन सभा को संबोधित किया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »