20 Apr 2024, 05:00:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सभी वर्ग के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया संतुलित बजट : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 23 2021 12:38AM | Updated Date: Feb 23 2021 12:39AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए पेश बजट को संतुलित बताया और कहा कि यह सभी वर्ग के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कुमार ने सोमवार को यहां वर्ष 2021-22 के बिहार बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि बजट संतुलित और सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से अब तक राज्य की अर्थव्यवस्था में विकास दर दहाई अंक में रही है। यह बजट विकास दर को और गति देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2021-22 के कुल बजट व्यय का आकार 218302.70 करोड़ रुपये है, जिसमें राज्य के विकास योजना मद में 100518.86 करोड़ रुपये एवं स्थापना और प्रतिबद्ध व्यय मद में 117783.84 करोड़ रुपये है। इस बजट में शिक्षा विभाग के लिए 38035.93 करोड़ रुपये प्रस्तावित है, जिसमें राजस्व मद में 36971.29 करोड़ रुपये एवं पूंजीगत मद में 1064.64 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। पिछले वर्ष की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में बजट में आठ प्रतिशत से अधिक की वृद्धि प्रस्तावित है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »