29 Mar 2024, 16:42:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिहार की राजधानी पटना मे होली के रंग में रंगा बाजार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 6:37PM | Updated Date: Mar 19 2019 6:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। रंगो के त्योहार होली को लेकर बिहार की राजधानी पटना के बाजार रंग से रंगीन हो गये हैं। रंगों के त्योहार होली में मात्र दो दिन शेष हैं। लेकिन, रंग-गुलाल, पिचकारी, कपड़े, किराना सामान, मेवा की खरीददारी तेज है। होलिका दहन की पूजा के लिए भी पूजन सामग्री की भी खरीदारी लोग कर रहे हैं। हर साल होली पर कुछ न कुछ नया होता है। इस बार भी त्योहार पर हर्बल गुलाल की मांग देखी जा रही है। केमिकल से बने रंगों से लोग दूरी बना रहे हैं। इसके चलते हर्बल रंग एवं अबीर की मांग बढ़ गई है।
 
खास बात यह है कि पिचकारी बाजार में चीन के साथ ही देशी उत्पाद भी सजाए गए हैं। ग्राहकों की भीड़ से बाजारों में बढ़ी रौनक से कारोबारी उत्साहित हैं। बच्चे से युवक तक हर कोई अपनी पसंद की पिचकारी ले रहे हैं। चीन निर्मित पिचकारियों से बाजार पट गया है। हर आकर की पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। आरारोट एवं हर्बल सुगंधित गुलाल एवं अबीर की कई वैरायटिया बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बच्चों के लिए बंदूक, पिस्तौल वाली पिचकारी के साथ गुलाब और रंगों की भरमार है।
 
मोदी मास्क, नाक- मूंछ के चश्मे, कपड़ा मास्क और रंग खेलने के लिए टी-शर्ट की जबरदस्त मांग हैं। लोग टी-शर्ट भी मोदी के चित्र वाली ही पसंद कर रहे हैं। जबकि चेहरों पर लगाने वाले गोरे-काले, सोना-चांदी, मैजिक कलर, हर्बल कलर, फ्रूट कलर, सोनपरि कलर, टैसू कलर, महाबली, पिच्कू और टयूब कलर भी लोगों की पसंद बने हुए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »