16 Apr 2024, 18:59:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Others

तमिलनाडु, पुडुचेरी में कहर बरपा सकता है गाजा तूफान, हाई अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2018 9:57AM | Updated Date: Nov 13 2018 9:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव का क्षेत्र बनने से चक्रवाती तूफान मजबूत हो गया और अब इसके 15 नवंबर को कुड्डालोर और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश तट से गुजरने की संभावना है। मौसन विभाग की तरफ से जारी बुलेटिन में कहा गया कि गाजा नाम का चक्रवात चेन्नई के उत्तरपूर्व में करीब 860 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है और वह 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।
 
उसके अगले 24 घंटे के भीतर ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ में तब्दील होने की संभावना है। इस चक्रवात के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश के ऊपर करीब 80-90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केन्द्र के निदेशक एस बालचंद्रन ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 14 नवंबर की रात को औसत जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
 
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को कई जगहों पर औसत बारिश जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मछुआरों को 12 नवंबर से समुद्र में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है और जो समुद्र में मौजूद हैं उन्हें वापस लौटने को कहा गया है। भारतीय मौसम विभाग ने हालांकि कहा है कि चक्रवात के 15 नवंबर को उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों को पार करते हुए धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »