16 May 2024, 19:25:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

पश्चिमी केन्या में बांध टूटने से तबाही, मर गए 40 लोग, भारी बारिश का अलर्ट जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 29 2024 5:27PM | Updated Date: Apr 29 2024 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नैरोबी। अफ्रीकी देश केन्या के पश्चिमी इलाके में एक बांध के टूटने से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई है। केन्या पुलिस की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। पुलिस अधिकारी स्टीफन किरुई ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि बांध के टूटने के बाद बाढ़ का पानी घरों में आ घुसा और एक प्रमुख सड़क से संपर्क कट गया। हालात बेकाबू हैं और लोगों तक मदद पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं। 

पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार की सुबह ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र के माई माहिउ इलाके में स्थित पुराने किजाबे बांध के ढहने के बाद हुई। ग्रेट रिफ्ट घाटी क्षेत्र में अचानक बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। बांध टूटने के बाद पानी नीचे की ओर बहने लगा। केन्या में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण अब तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है। 

बता दें कि केन्या में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। भारी बारिश के चलते देश के कई हिस्से भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए है, हालात बेकाबू हो गए हैं। कहना गलत नहीं होगा कि तकरीबन आधा केन्या इस वक्त बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। सड़कों, गलियों और लोगों के घरों तक में पानी भर गया है। जगह-जगह रास्ते में वाहन पानी में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है और लोगों तक राहत भी नहीं पहुंच पा रही है। 

केन्या की राजधानी नैरोबी में बाढ़ की वजह से कई सड़कें बंद हो गई हैं और तमाम इलाकों में पानी भर गया है। नैरोबी में हालात काफी मुश्किल हो गए हैं, हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। राहत और बचाव के कार्य में सरकार सभी संसाधनों का उपयोग कर रही है लेकिन हालात बेकाबू हैं। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि मौसम विज्ञानियों ने जून के महीने तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। केन्या में मार्च के महीने से बारिश हो रही है। लेकिन हाल के दिनों में भारी बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »