29 Apr 2024, 02:00:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

BJP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 72 नाम शामिल, कई दिग्गजों को उतारा मैदान में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2024 8:55PM | Updated Date: Mar 13 2024 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में होने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्‍ट में 72 नाम उम्‍मीदवारों के नाम शामिल हैं। केंद्रिय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर से लड़ेगें चुनाव, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल खट्‌टर करनाल से चुनाव लड़ेंगे। इससे  BJP ने 2 मार्च को जारी पहली लिस्ट में 16 राज्य और दो UT से 195 कैंडिडेट्स के नाम जारी किए थे। पहली और दूसरी लिस्ट को मिलाकर पार्टी ने अब तक कुल 267 कैंडिडेट्स के नाम जारी कर दिए हैं।
 
बीजेपी ने दिग्गजों को मैदान में उतारा 
बीजेपी ने अहमदनगर से सुजय विखे पाटिल, पुणे से मुरलीधर मोहोल, मुम्बई उत्तर पूर्व से मिहिर कोटेचा, भिवंडी से कपिल पाटिल,जालना से राव साहब दानवे, चंद्रपुर से सुधीर मुनगंटीवार,रावेर से रक्षा खडसे,जलगांव से स्मिता वाघ, धुले से सुहास भामरे,बीड से पंकजा मुंडे को टिकट मिला है। बहन प्रीतम मुंडे की जगह पंकजा मुंडे को इस बार टिकट मिला है। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगुंटीवार को चंद्रपुर से टिकट मिला है। रावेर से रक्षा खडसे को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। रक्षा खडसे एकनाथ खडसे की बहू हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »