29 Apr 2024, 07:57:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

पवन सिंह ने किया चुनाव लड़ने का एलान, आसनसोल से लौटा चुके हैं BJP का टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2024 3:25PM | Updated Date: Mar 13 2024 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बुधवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। वहीं, आज उन्होंने खुद लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। इसकी जानकारी पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी। भोजपुरी स्टार ने एक्स (X) पर कहा, ‘मैं अपने समाज, जनता, जनार्दन और मां से किया हुआ वादा पूरा करने के लिए चुनाव लड़ूंगा। आप सभी का आशीर्वाद एवं सहयोग अपेक्षित है। जय माता दी।’

इससे पहले पवन सिंह ने आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बता दें कि बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा था लेकिन तब उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। इस दौरान उन्होंने निजी कारणों का हवाला दिया था। बता दें कि बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिसमें पवन सिंह का भी नाम शामिल था।

उन्होंने कहा था, ‘भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’ आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार के बाद पवन सिंह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी।

मुलाकात के बाद पवन सिंह ने कहा था कि जो भी होगा, अच्छा होगा। बता दें कि आसनसोल सीट से वर्तमान में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार माने जाते हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पवन सिंह गायक के साथ-साथ एक्टर भी हैं। पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में बिहार के आरा में हुआ था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »