29 Apr 2024, 01:25:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

नायब सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मनोहर लाल के छूए पैर, शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे अनिल विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2024 5:41PM | Updated Date: Mar 12 2024 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की जनता को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने मंगलवार शाम को हरियाणा के राजभवन में सीएम पद की शपथ ले ली है। शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। इस दौरान कंवर पाल गुर्जर ने भी मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। खट्टर सरकार में कंवर पाल गुर्जर शिक्षा मंत्री थे।

वहीं मूलचंद शर्मा को भी कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजभवन में मूलचंद शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। उनके साथ निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह भी कैबिनेट मंत्री बने हैं। बता दें, नायब सैनी ने नायब सिंह ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। वहीं इससे पहले आज मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »