29 Apr 2024, 01:42:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी होंगे अगले मुख्यमंत्री

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2024 2:17PM | Updated Date: Mar 12 2024 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। खट्टर सरकार के मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया है। जल्द ही नई सरकार का गठन होगा, जिसमें CM को भी बदला जाएगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी राज्य के अगले CM हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शाम 5 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। CM रेस में नायब सिंह सैनी के अलावा करनाल सांसद संजय भाटिया भी हैं। हालांकि, पार्टी किसी चौंकाने वाले नाम का भी ऐलान कर सकती है। 

नई सरकार में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी नहीं होगी, भाजपा निर्दलियों के सहारे सरकार बनाएगी। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। भाजपा के पास 41 विधायक हैं, 6 निर्दलियों का समर्थन होने पर आंकड़ा 47 तक पहुंच जाता है। भाजपा निर्दलियों के समर्थन से बहुमत पा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा मनोहर लाल खट्टर को लोकसभा का चुनाव लड़वा सकती है। वे करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। खट्टर सरकार में मंत्री रहे कंवरपाल गुर्जर ने कहा है कि मनोहर लाल खट्टर ही फिर से CM बनेंगे। कंवरपाल गुर्जर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं, वे खट्टर के करीबियों में गिने जाते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »