29 Apr 2024, 04:10:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

शाहजहां शेख को आज ही CBI को सौंपें, हाई कोर्ट का ममता सरकार को आदेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2024 4:13PM | Updated Date: Mar 5 2024 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में जबरन वसूली, जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न की कई शिकायतों के मुख्य आरोपी और तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) की हिरासत सीबीआई को सौंप दी है। मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनम ने कहा कि केंद्रीय एजेंसी मामले को अपने हाथ में लेगी। उन्होंने बंगाल पुलिस को शाहजहां शेख और इस मामले से जुड़ी सामग्री सौंपने के लिए शाम 4.30 बजे तक का वक्‍त दिया है। 

शाहजहां शेख 5 जनवरी से ही भाग रहा था, जब प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों की एक टीम पर छापे के दौरान उनके समर्थकों की भीड़ ने हमला कर दिया था। इसके बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। सत्तारूढ़ तृणमूल पर भाजपा ने निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया था। 55 दिनों तक भागने के बाद आखिरकार शाहजहां शेख को आखिरकार पुलिस की एक विशेष टीम ने गिरफ्तार किया था। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था। 

शेख की गिरफ्तारी हाईकोर्ट के आदेश के तीन दिन बाद हुई थी। अदालत ने तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी की टिप्पणियों का जवाब दे रही थी, जिन्होंने दावा किया था कि सरकार शाहजहां को गिरफ्तार करने में असमर्थ थी, क्योंकि न्यायपालिका ने पुलिस के हाथ 'बांध' दिए थे।अभिषेक बनर्जी ने भाजपा के आरोपों के जवाब में कहा था, ''टीएमसी शाहजहां की सुरक्षा नहीं कर रही है, न्यायपालिका रोक हटाए और देखें कि पुलिस क्या करती है।

अदालत ने पलटवार करते हुए कहा, "जाहिर तौर पर शाहजहां को गिरफ्तार करने की जरूरत है।" अदालत ने कहा, "हम स्पष्ट करते हैं कि किसी भी कार्यवाही में गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। वह फरार है।" भाजपा के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ये गिरफ्तारी नहीं है, ये एक आपसी समायोजन है। साथ ही उन्होंने कहा था कि जब तक केंद्रीय एजेंसियां ​​उसे अपनी हिरासत में नहीं ले लेतीं, वहां के लोगों को न्याय नहीं मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान संदेशखाली मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला था और उस पर अपने नेता शाहजहां शेख को बचाने का आरोप लगाया था। पीएम मोदी ने कहा था कि तृणमूल कांग्रेस ने संदेशखाली के आरोपी को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्‍होंने कहा कि संदेशखाली की घटनाएं शर्म की बात हैं। उन्‍होंने कहा कि लगभग दो महीने तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्‍होंने कहा कि संदेशखाली की बहनों के साथ टीएमसी ने जो किया, उसे देखकर पूरा देश गुस्से में है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »