27 Apr 2024, 21:40:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबई से गोरखपुर जा रही 'गोदान एक्सप्रेस' के दो बोगियों में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़.

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2024 5:53PM | Updated Date: Mar 22 2024 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नासिक। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन मुंबई से चलकर महाराष्ट्र के नासिक रोड स्टेशन के पास पहुंची थी। इसी दौरान गोदान (मुम्बई LTT--गोरखपुर) एक्सप्रेस के आखिर वाली लगेज बोगी में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही एहतियात के तौर पर ट्रेन के बाकी हिस्सों को लगेज कम्पार्टमेंट से अलग कर दिया गया। पूरा मामला दोपहर तीन बजे का बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »