29 Mar 2024, 16:21:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फोटो लेने लगा फोटोग्राफर तो दीपिका बोलीं - आजा बैठ जा...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2019 3:14PM | Updated Date: Jun 26 2019 3:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के कई वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। एक बार फिर उनका एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह एयरपोर्ट से बाहर निकलती हैं तो फोटोग्राफर उनकी फोटो लेने लगते हैं। तभी दीपिका हंसते हुए फोटोग्राफर को ड्राइव के लिए इनवाइट कर देती हैं।
 
हाल ही में दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। उन्होंने वहां एक कैमरामैन से कुछ ऐसा कहा कि सभी हंस पड़े। दरअसल दीपिका को देखते ही उनकी तस्वीर और वीडियो लेने के लिए कैमरामैन और फोटोग्राफर दौड़ पड़े। दीपिका ने हंसते हुए कार का दरवाजा खोला और एक कैमरामैन की ओर देखते हुए कहा, आजा बैठ जा। इस बात पर सभी हंस पड़े।
 
यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका सिल्वर कलर की ट्राउजर और व्हाइट टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं साथ में सिल्वर हील्स और डायमंड के ईयररिंग्स पहन रखे हैं। दीपिका पादुकोण का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। एक फोटोग्राफर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे 15 घंटे के अंदर 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »