03 May 2024, 02:34:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Delhi

जेल में केजरीवाल को नहीं दी जा रही इंसुलिन: आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 19 2024 8:16PM | Updated Date: Apr 19 2024 8:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने मोदी सरकार के इशारे पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जेल में उनको इंसुलिन नहीं दी जा रही है। आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्य पद्धति और और उनके नेता जिस तरह से काम करते हैं, वह किसी की जान लेने की हद तक षड़यंत्र रच सकते हैं। श्री केजरीवाल के खिलाफ चल रही कार्रवाई को देखकर कह सकता हूं कि उनके खिलाफ गहरी साजिश रची गई है और जेल में उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात आतंकवादियों की तरह कराई जाती है।
 
सिंह ने कहा कि जेल के नियमों के मुताबिक किसी भी कैदी के बारे में उसके स्वास्थ्य और खानपान से संबंधित कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को किस आधार पर श्री केजरीवाल के झूठे डाइट चार्ज को मीडिया में प्रचारित करवाया। इसके पीछे क्या साजिश है? क्या जेल प्रशासन से मिलकर ईडी श्री केजरीवाल को किसी बहाने जहर देकर मारने की साजिश कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »