29 Mar 2024, 12:14:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज भी सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 12:07PM | Updated Date: Nov 12 2018 12:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। पेट्रोल की कीमतों में सोमवार को दिल्‍ली और मुंबई में 17 पैसे की कटौती दर्ज की गई वहीं डीजल की कीमतों में भी 16 पैसे तक की कमी दर्ज की गई है। इस ताजा कटौती के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम अगस्‍त की कीमतों के बराबर हो गए है। बता दें कि पिछले महीने 17-18 अक्‍टूबर से लगातार पेट्रोल डीजल के दाम कम हो रहे हैं। 
 
सोमवार को सुबह 6 बजे पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के मुताबिक दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 17 पैसे कम हो गए हैं। इस ताजा कटौती के बाद दिल्‍ली में एक लीटर पेट्रेाल की कीमत 77.56 रुपए हो गई है। वहीं डीजल की कीमतों में 15 पैसे की गिरावट आई है। इस कैटौती के बाद दिल्‍ली में डीजल के दाम घटकर 72.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »