18 May 2024, 16:19:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, बाबा बर्फानी की साल 2024 की पहली तस्वीर आई सामने

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2024 5:43PM | Updated Date: May 4 2024 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिव भक्तों के लिए एक बेहद अच्छी खबर आई है। बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। हर वर्ष की तरह इस साल भी बाबा बर्फानी, माता पार्वती और पुत्र गणेश के साथ अपने पूरे आकार में नजर आ रहे हैं। जानकारी दे दें कि इस साल अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है लेकिन इंडिया टीवी पर आप यात्रा शुरू होने से पहले ही बाबा बर्फानी के दर्शन कर सकते हैं। 

बाबा बर्फानी के वर्ष 2024 की यह पहली तस्वीर है। सूत्रों के मुताबिक कुछ भक्तों ने आज से करीब 5 दिन पहले गुफा पर जाकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए और साथ में यह तस्वीर भी लेकर आए। अमरनाथ गुफा के दोनों रास्तों पर ली गई तस्वीरों में साफ तौर पर अभी भी कम से कम 5 से 7 फीट की बर्फ मौजूद दिख रही है।

इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है और अब तक करीब डेढ़ लाख से अधिक शिव भक्तों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन की है। आपको यह भी बता दें कि खराब मौसम और अमरनाथ यात्रा के दोनों रास्तों पर मौजूद भीषण बर्फ को देखकर अभी तक श्राइन बोर्ड का कोई भी अधिकारी गुफा पर नहीं पहुंच पाया है और ना ही अब तक कोई हवाई सर्वे हो पाया है। जानकारी दे दें कि अमरनाथ में शिवलिंग का निर्माण गुफा की छत से गिरती पानी की बूंदों से होता है। कहते हैं कि यह शिवलिंग चंद्रमा की रौशनी के चक्र के साथ घटता और बढ़ता रहता है। इस शिवलिंग के बर्फ से बने होने के कारण ही  ये'बाबा बर्फानी' कहलाते हैं। 

जानकारी के अनुसार, अमरनाथ गुफा के दर्शन महर्षि भृगु ने सबसे पहले किए थे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जब कश्मीर घाटी जलमग्न हो गई थी, तब महर्षि कश्यप ने नदियों और नालों के जरिए पानी को बाहर निकाला था। उस समय ऋषि भृगु हिमालय की यात्रा पर उसी रास्ते से आए थे और तपस्या के लिए एकांतवास की खोज में थे। तभी उन्हें बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन हुए। कहा जाता है कि उसी समय से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »