29 Mar 2024, 03:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आइये जानते है राशियों में होली के रंगों का प्रभाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 2:22AM | Updated Date: Mar 20 2019 1:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रंगों का भी एक अपना विज्ञान है जो मनुष्य के ऊपर अपना सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव छोड़ता है। रंग सीधे-सीधे हमारी मानसिक स्थिति को प्रभावित करते हैं। अपने अनुकूल रंगों का चयन राशि के माध्यम से सहजता पूर्वक किया जा सकता है ,तो आइए देखते हैं कि इस होली पर आपके ग्रहों का मिजाज क्या होगा तथा कौन से रंग फबेंगे आप पर-
 
 ★मेष राशि- नशे एवं व्यसन आदि से दूर रहकर त्यौहार मनाएंगे तो आपके लिए शुभ होगा अन्यथा रंग में भंग पड़ने की संभावना है। इस वर्ष की होली आप से सावधानी की मांग कर रही है। सूखे रंगों का इस्तेमाल करना आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहेगा।
* सुर्खलाल, सिंदूरी एवं पीले रंग गुलाल आपके मिजाज को अनुकूल रखेंगे।
* काले और नीले रंगों से दूर रहें।
* होलिका दहन में एक कत्थे का टुकड़ा समर्पित करें, आपके लिए शुभ होगा।
 
 ★वृषभ राशि- इस वर्ष की होली का आगाज शुभ है आपकी राशि वालों के लिए। मन प्रफुल्लित रहेगा तथा ईस्ट मित्रों के संग आप के होली के रंग जीवंत हो उठेंगे। समय का लाभ उठाएं।
* हरा , नीला, गुलाबी एवं गहरे रंगों का प्रयोग आपके उत्साह को चरम पर पहुंचा देगा।
* लाल एवं पीले रंगों के प्रयोग से बचें।
* होली का दहन में चंदन की लकड़ी का टुकड़ा समर्पित करने से शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी।
 
 ★मिथुन राशि-  मूड खराब हो सकता है या अपनों का व्यवहार आपको कचोट सकता है। होली के दिन वाहन चालन में सावधानी बरतें तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मिलजुल कर तथा उनकी भावनाओं को समझते हुए यदि त्यौहार मनाएंगे जो आपके लिए अनुकूल होगा।
* हरा, गुलाबी एवं नीला रंग गुलाल का प्रयोग आप की उदासीनता को दूर करेगा।
* लाल एवं गहरे रंगों के प्रयोग से दूर रहें।
* होलिका दहन में अपामार्ग की लकड़ी समर्पित करना आपके लिए शुभ है।
 
कर्क राशि- इस वर्ष होली के रंग आपको सरोबार करने हेतु आतुर हैं जिनकी आभा एवं दमक आपको लंबे समय तक प्रसन्न रखेगी। यह होली शुभताओं में वृद्धि करने वाली होगी। आत्मविश्वास तक तो ठीक है लेकिन आज के दिन अति आत्मविश्वास का शिकार होने से बचे।
* लाल ,ऑरेंज, सिल्वर एवं पीले रंग गुलाल का प्रयोग आपको ऊर्जावान बनाए रखेगा।
* हरे एवं नीले रंगों से दूर रहें।
* होलिका दहन में पलाश की लकड़ी का टुकड़ा डालना,आपके सितारों को संपूर्ण वर्ष के लिए अनुकूल कर देगा।
 
सिंह राशि- होली का उत्साह चरम पर होगा। इष्ट मित्रों के संग तालमेल बैठा कर चले तथा वाणी पर संयम रखें जो होली आपके लिए शुभ ही शुभ है। अनायास मिले किसी सरप्राइज़ से आपका मन प्रफुल्लित हो जाएगा।
* गहरे लाल, मेहरून ,सिंदूरी एवं केशरिया रंग गुलाल आपकी होली में चार चांद लगा देंगे।
* नीले रंग के प्रयोग से दूर रहें।
* होलिका दहन में मदार की लकड़ी का एक टुकड़ा समर्पित करें, शुभ रहेगा।
 
कन्या राशि- समय थोड़ा नाजुक है, इसलिए घर पर रहकर होली मनाएंगे तो बेहतर होगा। बाहर मूड खराब हो सकता है। हल्के स्तर के लोगों और रंगों, दोनों को अवॉइड  करें।
* हल्का हरा, नीला एवं सिल्वर रंगों का प्रयोग आपके लिए अनुकूल होगा।
* पीले एवं लाल रंगों से बचने का प्रयास करें।
* होलिका दहन में दुर्वा की लकड़ी समर्पित करना शुभताओं में वृद्धि करेगा।
 
★ तुला राशि- नशे व्यसन आदि से दूर रहकर यदि त्यौहार मनाएंगे तभी आपके अनुकूल होगा। बेहतर होगा कि इस वर्ष की होली आप घर पर रहकर इष्ट मित्रों एवं परिजनों के संग मिलकर मनाएं। व्यर्थ की भागदौड़ से बचने का प्रयास करें क्योंकि इसके कोई परिणाम नहीं निकलने वाले हैं।
* नीला ,हरा एवं  गहरे रंगों का प्रयोग आप की होली खुशनुमा बना देगा।
* पीले एवं लाल रंग अशुभ परिणाम दे सकते हैं।
* होलिका दहन में चंदन की लकड़ी समर्पित करना शुभ होगा।
 
 ★ वृश्चिक राशि- आपके जीवन में हर्षोल्लास के रंग बिखरेंगे इस होली पर। इस वर्ष की होली पर आपके सितारे अनुकूल रहेंगे,क्योंकि मित्रों एवं परिचितों की शुभकामनाएं आपको पूरे दिन तरोताजा एवं प्रफुल्लित रखेंगी। समय आपके साथ हैं, लाभ ले।
* गहरे लाल, सिंदूरी, ऑरेंज तथा पीले रंग गुलाल आपको हर्षित रखेंगे।
* नीला एवं हरे रंग से दूर रहें।
* होलिका दहन में कत्थे का टुकड़ा समर्पित करना शुभ होगा।
 
 ★ धनु राशि- यदि घर से बाहर मित्रों एवं परिचितों के संग होली का कोई प्रोग्राम है तो उसे क्रियान्वित करें। इंद्रधनुषिय रंग आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें तथा गीले रंगों के प्रयोग से बचें।
* गहरे पीले ,लाल एवं सिंदूरी रंग गुलाल आपको तरोताजा रखेंगे।
* नीले एवं हरे रंगों से बचने का प्रयास करें।
* होलिका दहन में पीपल की लकड़ी समर्पित करने से वर्षपर्यंत शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी।
 
 ★ मकर राशि-  इस वर्ष की होली शुभ है आपके लिए। परिजनों एवं इष्ट मित्रों का सहयोग आपको प्रफुल्लित रखेगा। आप चाहे तो किसी छोटे-मोटे स्थान की यात्राओं के साथ अपने त्यौहार को अधिक ऊर्जावान बना सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखें।
* आसमानी ,नीला एवं सिल्वर रंग गुलाल का प्रयोग आपके लिए हितकर होगा।
* लाल एवं पीले रंग के प्रयोग से बचें।
* होली की अग्नि में शमी की लकड़ी समर्पित करना शुभ होगा।
 
 ★ कुंभ राशि- इस होली पर सितारों की चाल आपके अनुकूल नहीं है आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना उचित होगा। रंगो एवं खानपान के आधिक्य से बचें। अनावश्यक वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न ना होने दें।
* नीला ,पीला एवं हरा रंग आपकी भावनाओं के संतुलन में मददगार साबित होंगे।
* सिलवर एवं लाल रंगों से बचें।
* होली की अग्नि में कुशा समर्पित करने से शुभ प्रभावों में वृद्धि होगी।
 
★ मीन राशि- इस वर्ष की होली पर सितारों की चाल अनुकूल है आपके लिए। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा तथा परिजनों के संग आप का त्यौहार ऊर्जावान हो उठेगा। समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं।
* पीला, लाल, ऑरेंज एवं सिल्वर रंग गुलाल का प्रयोग आपके लिए शुभ होगा।
* लाल एवं हरे रंगों का प्रयोग ना करें।
* होलिका दहन में हल्दी की गांठ समर्पित करने से शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी।
 
*ज्योतिर्विद राजेश साहनी रीवा*
संपर्क-9826188606
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »